जरगो नहर में डूबने से युवक की मौत

जागरण संवाददाता मीरजापुर अहरौरा के जरगो जलाशय के मुख्य नहर में शनिवार की सुबह कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 03:45 PM (IST)
जरगो नहर में डूबने से युवक की मौत
जरगो नहर में डूबने से युवक की मौत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अहरौरा के जरगो जलाशय के मुख्य नहर में शनिवार की सुबह करन (18) पुत्र अजय निवासी खुटहा शौच के बाद पानी छूने के दौरान फिसल कर गिर जाने से डूब गया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने जरगो जलाशय के मेन नहर के पानी को रोककर युवक की तलाश शुरू करा दी। घटना के चार घंटे बाद किसी तरह युवक के शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक शनिवार की सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए क्षेत्र के खांजादीपुर जा रहा था। रास्ते में पेट खराब होने पर सोनवर्षा पुल के पास जरगों मेन नहर किनारे शौच के लिए गया था। इसके बाद नहर में पानी छूने के लिए जा रहा था कि उसका पैर फिसल गया और नहर में गिर गया। इसकी जानकारी एक छोटी लड़की ने ग्रामीणों को दी। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, सिद्धनाथ सिंह, पारस सिंह, इंतियाज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य ने पहुंच कर शव को ढूंढने में मदद की। करन पढ़ने में तेज था। कोरोना काल के बाद स्कूल खुलने पर काफी खुश था। प्रतिदिन सुबह उठकर ट्यूशन निकल जाता था।

chat bot
आपका साथी