चिट्ठी में लिखें मन की बात पीएम तक पहुंचाएगी भाजपा

भाजपा कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री जनता से मन की बात के माध्यम से भारत की समृद्ध विकास पर चर्चा कर रहे हैं। चाहे नौजवान हों, किसान हो, गरीब हों, व्यवसायी हों या नोटबंदी आदि विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 12:06 AM (IST)
चिट्ठी में लिखें मन की बात  पीएम तक पहुंचाएगी भाजपा
चिट्ठी में लिखें मन की बात पीएम तक पहुंचाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भाजपा कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री जनता से मन की बात के माध्यम से भारत की समृद्ध विकास पर चर्चा कर रहे हैं। चाहे नौजवान हों, किसान हो, गरीब हों, व्यवसायी हों या नोटबंदी आदि विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को गति देने का काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और देश की जनता के मन की बात जानने के लिए यह योजना लांच की जा रही है। ताकि जन आकांक्षाओं के अनरूप नीतियां बन सकें। देश की जनता समृद्धि और ताकतवर बने इसके लिए पांच साल के काम के बाद हर विधानसभा में स्थाई रूप भारत के मन की बात का बाक्स रखा जाएगा। इसमें निश्चित स्थान पर हर विधानसभा में एक बाक्स रखकर और एक मोबाइल बाक्स घूमता रहेगा। जहां भी पार्टी का कार्यक्रम होगा वहां वह बाक्स रखा जाएगा फिर विधानसभा में लौट आएगा। यह कार्यक्रम सोमवार से शुरू होकर दो मार्च 2019 तक चलेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश दुबे आशुकांत चुनाहे, हरी चरण ¨सह, देव प्रकाश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे

chat bot
आपका साथी