लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

शुक्लहा रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिसमें शहर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। एक सप्ताह में बूथों को संगठित करके सूची उपलब्ध कराये।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:19 PM (IST)
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

जासं, मीरजापुर : शुक्लहा रोड पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। जिसमें शहर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। एक सप्ताह में बूथों को संगठित करके सूची उपलब्ध कराएं। पीसीसी सदस्य राजन पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सूझबूझ के बल पर ही कोई भी पार्टी प्रगति के पथ पर अग्रसर होती है। पीसीसी सदस्य स्वरुप ¨सह ने कहा कि आपसी गले शिकवे भूलाकर हर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान नुसरत खां, शेरु राइन, डा. जुनैद अंसारी, अर्चना चौबे, उपमन्यु ¨संह, कपूरचंद्र, नरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी