मड़िहान से धान लादने गए श्रमिक की सोनभद्र में हत्या

क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी पिटू (32) का शव सोनभद्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:11 PM (IST)
मड़िहान से धान लादने गए श्रमिक की सोनभद्र में हत्या
मड़िहान से धान लादने गए श्रमिक की सोनभद्र में हत्या

जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर): क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी पिटू (32) का शव सोनभद्र के घोरावल थाना अंतर्गत महाव गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसका शव गुरुवार की रात महाव गांव के किसान के दरवाजे पर पड़ा था। यह देख साथी हैरत में पड़ गए और आनन-फानन गाड़ी से पिटू का शव अपने गांव लाए।

स्वजनों ने युवक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके गले पर सूजन और मुंह तथा कान से खून निकल रहा था। घटना की तहरीर घोरावल थाने में दी गई है।

परिवार के लोगों ने शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तो मड़िहान पुलिस ने सोनभद्र का मामला बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जब सोनभद्र पुलिस से संपर्क साधा गया तो उसने मड़िहान का मामला बताकर कार्रवाई करने से मना कर दिया। दोनों जनपदों की पुलिस के बीच सीमा विवाद के चलते लगभग चार घंटे तक युवक के घर पर शव पड़ा रहा। स्वजनों के सब्र का बांध टूटने लगा तो वे कलवारी-सोनभद्र मार्ग को जाम करने पहुंच गए। बाद में मड़िहान पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया कि सुगापांख निवासी गल्ला व्यापारी अशोक कुमार के द्वारा दो पिकअप पर धान लोड करने के लिए गाड़ी को घोरावल भेजा था।

गुरुवार को ड्राइवर समेत सात लोग धान लादने गए थे। इसमें पिंटू शामिल था।

शाम को भोजन करने के बाद गांव से ही लेकर देशी शराब का सेवन किया था। मृतक के गले पर सूजन था तथा मुंह व सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था जिसको तीन लड़की और एक लड़का है तो वहीं एक शिशु गर्भ में पल रहा है।

वर्जन

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर घोरावल थाने में दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर घोरावल पुलिस जांच करेगी।

अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नक्सल।

chat bot
आपका साथी