कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, कार्यालयों में तालाबंदी

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने बुधवार को संपूर्ण दिवस कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के चलते कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में तालाबंदी रही। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग मायूसी के साथ बैरंग वापस लौटे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री को संबोधित 24 सूत्री पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए नई पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 12:41 AM (IST)
कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, कार्यालयों में तालाबंदी
कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, कार्यालयों में तालाबंदी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने बुधवार को संपूर्ण दिवस कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के चलते कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में तालाबंदी रही। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग मायूसी के साथ बैरंग वापस लौटे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री को संबोधित 24 सूत्री पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए नई पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी व जनपद सचिवालय रखने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति और नया वेतनमान जारी करने की मांग की। कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान देने, जनपद व तहसीलों में अस्थाई पदों को स्थाई करने तथा समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ता देने की मांग की। जिला मंत्री रमेश कुमार सोनकर ने कहाकि सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख करने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहने वाले कार्मिकों के आश्रितों को सेवायोजित करने, कंप्यूटर, आनलाइन कार्य के लिए एक हजार मासिक भत्ता देने की मांग की। इस दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, हौसिला प्रसाद श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अखिलेश पांडेय, अलंबदा सिंह, पूनम सिंह, विनय श्रीवास्तव, अनूप सांतुवाला, जगदीश कुमार, अल्पना मिश्रा, विद्या कुमारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी