डर के भ्रम को तोड़ेगा महिला हेल्प डेस्क

जागरण संवाददात चुनार (मीरजापुर) मिशन शक्ति अभियान के तहत चुनार कोतवाली में शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:50 PM (IST)
डर के भ्रम को तोड़ेगा महिला हेल्प डेस्क
डर के भ्रम को तोड़ेगा महिला हेल्प डेस्क

जागरण संवाददात, चुनार (मीरजापुर) : मिशन शक्ति अभियान के तहत चुनार कोतवाली में शुक्रवार को विधायक अनुराग सिंह ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिकायत को लेकर महिलाओं के थाने आने में डर के भ्रम और असहजता के क्रम को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी थानों में महिला डेस्क की स्थापना कराई है।

इस अवसर पर सीओ सुशील यादव, थाना प्रभारी मनोज सिंह, जीजीआइसी चुनार की प्रधानाचार्या रश्मि सिंह, संत थामस इंटर कालेज की संतरा देवी, दोनों कालेजों की दर्जनों छात्राएं, पूर्व चेयरमैन निर्मला सिंह आनंद, भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, बचाऊलाल सेठ, अभिलाष राय, आलोक कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी