महिला पुलिसकर्मियों को चौकियों पर नहीं होगी परेशानी

मीरजापुर लोगों के जान-माल की सुरक्षा में अपना घर-परिवार छोड़कर तैना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 06:04 PM (IST)
महिला पुलिसकर्मियों को चौकियों पर नहीं होगी परेशानी
महिला पुलिसकर्मियों को चौकियों पर नहीं होगी परेशानी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लोगों के जान-माल की सुरक्षा में अपना घर-परिवार छोड़कर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को अब परेशानी नहीं होगी। न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। महिला पुलिस कर्मियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी अरविद कुमार और संबंधित अधिशासी अधिकारियों को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किया है।

जनमानस की सुरक्षा में तैनात महिला जवानों के लिए चौकियों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है, सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है लेकिन हकीकत यही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। समस्या को गंभीरता से लेते हुए शौचालय बनवाने की कवायद आरंभ हो गई है। जनपद में महिला थाना सहित 16 थाने और 46 पुलिस चौकियां हैं। इसमें से अधिकांश पुलिस चौकियों पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय की व्यवस्था तक नहीं है। इन पुलिस चौकियों पर नहीं है महिला शौचालय

नगर के मुकेरी बाजार, सिविल लाइन, फतहां, डंकीनगंज, शास्त्री ब्रिज, अष्टभुजा मंदिर आदि पुलिस चौकियों पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर खासी गंभीर है, और जब बात लोगों की सुरक्षा करने वाले महिला पुलिसकर्मियों की हो तो इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चौकियों में महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय बनवाने का निर्देश संबंधित को जारी कर दिया गया है।

- अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर।

chat bot
आपका साथी