बालिकाएं सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन का करें इस्तेमाल

जागरण संवाददाता मीरजापुर नगर के पुलिस लाइन में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 05:50 PM (IST)
बालिकाएं सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन का करें इस्तेमाल
बालिकाएं सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन का करें इस्तेमाल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के पुलिस लाइन में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने शनिवार को 'मिशन शक्ति' अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन -जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है।

शासन की ओर से मंडल के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आयुक्त प्रीति शुक्ला ने महिला थाने का निरीक्षण किया। तत्पश्चात केएम महिला डिग्री कालेज में बालिकाओं के लिए आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया। शुभारंभ के अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, आइजी पीयूष श्रीवास्तव, डीएम सुशील पटेल, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम यूपी सिंह द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति को संबोधित कर महिलाओं व बालिकाओं को अपने अधिकारों/ सम्मान के प्रति जागरुक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, यूपी 112, के बारे में बताया। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी