पांच वर्ष से न्याय के लिए चक्कर लगा रही पीड़ित महिला

क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी भूमिहीन मोना देवी पत्नी चंद्रभा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:15 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:15 AM (IST)
पांच वर्ष से न्याय के लिए चक्कर लगा रही पीड़ित महिला
पांच वर्ष से न्याय के लिए चक्कर लगा रही पीड़ित महिला

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी भूमिहीन मोना देवी पत्नी चंद्रभान पांच वर्ष से तहसील व संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की मांग कर रहीं है, लेकिन इनको न्याय नहीं मिल पा रहा। इनको न्याय कब मिलेगा यह तो पता नहीं है, लेकिन पीड़ित महिला ने देश के कानून में विश्वास जताते हुए आज भी न्याय की आस में है।

मोना पत्नी चंद्रभान को पांच वर्ष पूर्व आवासीय पट्टा मिला था। उस पट्टे के लिए भी उसे काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। अब उस पट्टे की भूमि पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भूमिहीन मोना लालगंज बाजार में एक गुमटी में पान-चाय की दुकान के सहारे जीवन गुजार रहीं है। भूमि के अभाव में एक अदद अपना आसियाना भी बनाना इनके लिए सपने देखने के बराबर है। गांव में आवासीय पट्टे की भूमि मिली भी तो उस पर सरहंगों की निगाह लग गई है। पीड़िता ने बताया कि 5 वर्ष में कई बार तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते-देते थक गई हूं, लेकिन न्याय नहीं मिला। विगत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आवासीय पट्टे पर कब्जा न मिलने के कारण काफी परेशान हूं। किसी प्रकार का निर्माण करने से विपक्षीगण द्वारा रोका जा रहा है। बताया कि आवासीय भूमि जिस पर प्रार्थी का पत्थर और बुनियाद का निर्माण भी किया गया है जिसे कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल की मिलीभगत के चलते मनबढों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। पीड़िता ने आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा की दिलाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी