स्वधार गृह से महिला गायब, सुरक्षा में चूक

जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर) क्षेत्र के देवरी कला स्थित महिला स्वधार गृह से रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:43 PM (IST)
स्वधार गृह से महिला 
गायब, सुरक्षा में चूक
स्वधार गृह से महिला गायब, सुरक्षा में चूक

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : क्षेत्र के देवरी कला स्थित महिला स्वधार गृह से रविवार की देर रात एक महिला गायब हो गई। इसकी जानकारी पर कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थाना प्रभारी राज कुमार सिंह की अगुवानी में महिला की तलाश की जा रही है। हालांकि दूसरे दिन सोमवार को स्वधार गृह संचालिका द्वारा मड़िहान थाने में गायब महिला की तहरीर दी गई है।

महिला स्वधार गृह में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 2-2 निजी गार्डों की ड्यूटी लगाई गई है, इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते 25 वर्षीय संध्या रविवार की रात गायब हो गई। यहीं नहीं एक महीने पूर्व बीमारी के चलते तमिलनाडु की एक महिला की भी मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार स्वधार गृह के लोगों की ओर से कराया गया था। इसी गृह के निरीक्षण में पर्याप्त खामियां पाई गई थी और राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता चौधरी ने भी निरीक्षण कर सुरक्षा के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी थी। मड़िहान पुलिस के अनुसार संध्या लगभग डेढ साल पूर्व पड़री में मिली थी और पुलिस ने यहां दाखिल कराया था। लापता महिला मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताई जा रही थी। हालांकि महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी