शक्ति का स्वरूप है नारी, रैली निकाल किया जागरूक

जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर) नारी शक्ति का स्वरूप है इसके सम्मान के लिए और लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 11:38 PM (IST)
शक्ति का स्वरूप है नारी, रैली निकाल किया जागरूक
शक्ति का स्वरूप है नारी, रैली निकाल किया जागरूक

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : नारी शक्ति का स्वरूप है इसके सम्मान के लिए और लोगों को आगे आना चाहिए। यह बातें तहसीलदार नूपुर सिंह के द्वारा शनिवार को नारी शक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय कही गई। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं में जागरूकता फैलाना और अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों को बर्दाश्त न करें बल्कि उसका विरोध करते हुए अवगत भी कराएं।

हलिया : क्षेत्र के भटवारी गांव से ग्राम प्रधान भटवारी लालजी मौर्य ने मिशन शक्ति के तहत हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया है। गैपुरा : छानबे विकास खंड मुख्यालय सभागार से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर मिशन शक्ति /नारी कवच अभियान की शुरूआत की। जिसे प्रभारी बीडीओ अजितेन्द्र नरायण मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। राजगढ़ : विकास खंड परिसर से महिला बाल कल्याण विभाग एवं बाल विकास सेवा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही महिला एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से आमजन के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। बीडीओ रामचंद्र राम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

chat bot
आपका साथी