महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

जागरण संवाददाता चील्ह (मीरजापुर) मीरजापुर-औराई मार्ग पर दुर्गापुर नेवढि़या गांव के साम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 05:31 PM (IST)
महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : मीरजापुर-औराई मार्ग पर दुर्गापुर नेवढि़या गांव के सामने मंगलवार की सुबह पांच बजे ट्रक से कुचलकर मनोरमा देवी (40) की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। एक घंटे बाद पहुंचे पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत उमापुर गांव निवासी राजकुमार की पत्नी मनोरमा देवी मंगलवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए निकली थीं। मीरजापुर के दुर्गापुर नेवढि़या गांव के सामने सड़क पार कर रही थीं कि औराई से मीरजापुर की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को टेढ़वा चौकी प्रभारी अरविद गुप्ता ने आटो से मंडलीय चिकित्सालय भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही मनोरमा के परिजनों ने ग्रमीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, प्रधान कुशल देवी, चील्ह थाना प्रभारी छोटक यादव तथा क्षेत्राधिकारी डा. अरुण कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वासन देने के पश्चात जाम को समाप्त कराया। बच्चों के सिर से उठ गया ममता का आंचल

मृतका मनोरमा देवी को तीन पुत्री व एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री अर्चना देवी की शादी हो चुकी है। वंदना (15), कंचन (14) तथा आशीष (10) सभी पढ़ रहे हैं। मनोरमा की मौत हो जाने से तीनों बच्चों के सिर से ममता का आंचल उठ जाने से सभी का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पति राजकुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

chat bot
आपका साथी