अबूझहाल में व्यक्ति ने फंदे से लटक दी जान

संतनगर चौकी क्षेत्र के पिउरी गांव निवासी दुआसी (50) घर में रात खाना खाकर सोने चली गई थी। आधी रात में लगभग महिला का गला रुंधने लगा श्वास लेने में दिक्कत बढ़ गई। साथ ही शरीर में घबड़ाहट होने लगी तो अपने पति को जगा कर सर्प काटने की बात बताई। जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में पति भी ओझा के चक्कर में ओझाई कराने ले गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 08:32 PM (IST)
अबूझहाल में व्यक्ति ने फंदे से लटक दी जान
अबूझहाल में व्यक्ति ने फंदे से लटक दी जान

लालगंज : थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मेउड़ी गांव निवासी बुद्धसेन कोल (50) गुरुवार की रात अबूझहाल में कच्चे घर की बड़ेर में फंदे के सहारे झूल कर जान दे दी। दूसरे दिन दोपहर में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बुद्धसेन रात में कब फंदे से झूलकर इहलीला समाप्त कर ली, किसी को कुछ पता नहीं चला। लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सर्पदंश से महिला की

गई जान, मचा कोहराम

पटेहरा : संतनगर चौकी क्षेत्र के पिउरी गांव निवासी दुआसी (50) घर में रात खाना खाकर सोने चली गई। आधी रात में महिला का गला रुंधने लगा श्वास लेने में दिक्कत बढ़ गई। शरीर में घबड़ाहट होने लगी तो पति को जगा कर सर्प दंश की बात बताई। जानकारी होते परिजनों में अफरा -तफरी मच गई। आनन-फानन में पति ओझाई कराने ले गया। हालत बिगड़ने पर फिर जड़ी पिलाने के चक्कर में पटेहरा ले गए। महिला के जड़ी पीते मौत हो गई। फिर भी परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी