सर्पदंश से महिला की मौत, युवती अचेत

मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा निवासी महिला का शुक्रवार को सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी सीमा देवी (42) पत्नी शिवनारायण शुक्रवार को भूसा निकालते वक्त जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने की जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:07 PM (IST)
सर्पदंश से महिला की मौत, युवती अचेत
सर्पदंश से महिला की मौत, युवती अचेत

जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा निवासी महिला का शुक्रवार को सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी सीमा देवी (42) पत्नी शिवनारायण शुक्रवार को भूसा निकालते वक्त जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने की जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

लालगंज : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्पदंश से अचेत रीना (18) पुत्री नंदलाल को मंडलीय अस्पताल के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। प्रयागराज जनपद के झुलनी मझिगवां गांव निवासी नंदलाल की पुत्री रीना शुक्रवार घर में काम करते समय सर्प ने डस लिया। जिसे परिजनों ने स्थानीय स्तर पर झाड़ फूंक के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी