करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

जागरण संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर) क्षेत्र के शेरवां चौकी क्षेत्र के मनउर गांव में शनिवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM (IST)
करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के शेरवां चौकी क्षेत्र के मनउर गांव में शनिवार को करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। वही पुत्र संदीप और राहुल का रो रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर शेरवां चौकी पुलिस भी पहुंच गई।

गांव निवासी मंजू देवी (45) दोपहर में भोजन करने के बाद अपने कमरे में चारपाई के पास रखे बाक्स पर सिर रखकर सो रही थी। इसी बीच बाक्स में बिजली का तार छू जाने से करेंट उतर गया और मंजूद उसकी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी कमरे में जाने पर स्वजन को करीब एक घंटे के बाद हुई। इसके बाद बाक्स पर सटे तार को हटाकर महिला को चारपाई से उतारा गया। मृतका के पति की मौत पूर्व में ही हो चुकी है। मृतका भूमिहीन है एवं दूसरे के घर में मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। उन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री है। पुत्री की शादी पूर्व में हो चुकी है। दोनों पुत्र इंडस्ट्रियल एरिया जिवनाथपुर फैक्ट्री में प्राइवेट काम करते हैं।

chat bot
आपका साथी