विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

जागरण संवाददाता भावां (मीरजापुर) मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार की रात

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:43 PM (IST)
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

जागरण संवाददाता, भावां (मीरजापुर) : मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई।

गांव निवासी रूकमीना (24) पत्नी अजय खाना खाने के बाद चारपाई पर अकेली सो रही थी। आधी रात बाद उन्हें किसी चीज के काटने का आभास हुआ तो नींद खुल गई। इसके बाद महिला ने परिजनों को जगाया तो उसे झाड़-फूंक के लिए लालपुर गांव ले जाया गया परंतु वहां आराम नहीं मिला। इलाज के लिए अंयत्र ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे।

chat bot
आपका साथी