पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया विषाक्त, मौत

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 12:23 AM (IST)
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया विषाक्त, मौत
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया विषाक्त, मौत

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में बुधवार की देर रात पारिवारिक कलह के चलते महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सेमरा बरहो गांव अंतर्गत (पहाड़ी पुरवा) निवासी रामदौड़ पाल की पत्नी तेतरा देवी (45) रात में जब परिवार के लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए तभी घर में रखा जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई तो सभी परेशान हो गए। आनन-फानन में तत्काल सीएचसी ले गए जहां से रेफर होने के बाद मंडलीय अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोना पीटना शुरू कर दिया। मृतका को दो पुत्र है।

chat bot
आपका साथी