खरीद न होने से किसान परेशान औने-पौने दाम में बेच रहे धान

छानबे विकास खंड अंतर्गत धान क्रय केंद्र नदिनी व बोड़ई में लगभग दस दिन पूर्व से ही रुपये व बोरा के अभाव में धान खरीद पूरी तरह से ठप है। धान खरीद न होने से किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो रहा है। जिसके कारण वे अपना धान बिचौलिए के हाथ औने-पौने दाम में बेचने को विवश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:17 PM (IST)
खरीद न होने से किसान परेशान
औने-पौने दाम में बेच रहे धान
खरीद न होने से किसान परेशान औने-पौने दाम में बेच रहे धान

जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकास खंड अंतर्गत धान क्रय केंद्र नदिनी व बोड़ई में लगभग दस दिन पूर्व से ही रुपये व बोरा के अभाव में धान खरीद पूरी तरह से ठप है। धान खरीद न होने से किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो रहा है। जिसके कारण वे अपना धान बिचौलिए के हाथ औने-पौने दाम में बेचने को विवश हैं। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान का आकृष्ट कराते हुए धन व बोरा उपलब्ध कराने की मांग की है।

धान क्रय केंद्र नदिनी में नौ जनवरी से बोरा का अभाव होने से धान की खरीद नहीं हो रहा है। केंद्र पर आठ हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अब तक 3200 कुंतल धान की खरीद 68 किसानों से की गई हैं । पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर उदासीनता का यह आलम है कि एकबोरा का अभाव है लेकिन किसानों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निफरा गांव के किसान दुर्गा प्रसाद मिश्र ने बताया कि किसानों को औने पौने दाम में धान बेचने को मजबूर किया जा रहा है। इस संबंध में धान केंद्र प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में महज 16 हजार रुपये खाते में है और बोरा का अभाव होने के कारण खरीद बिल्कुल डंप है, बताया कि जो किसान अपना बोरा खरीद कर ले आ रहे है केवल उनकी ही खरीद की जा रही है । बताया कि अब तक 113 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है जिसमे 68 किसानों से धान की खरीद की गई है । वही नदिनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाठक ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता से आजिज आ चुके है जिसके कारण किसान अब अपने धान औने-पौने दाम में बेचने को विवश हो रहे है। इसी तरह धान क्रय केंद्र बोड़ई में एक सप्ताह से धन व बोरा के अभाव में खरीद बंद है।

chat bot
आपका साथी