जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तार बरामद

ड्रमंडगंज रेंज के सोनगढा कंपार्टमेंट नंबर एक वन क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारियों की ओर से फैलाए गए विद्युत प्रवाहित तार को बुधवार की रात वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:39 PM (IST)
जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तार बरामद
जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तार बरामद

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : ड्रमंडगंज रेंज के सोनगढा कंपार्टमेंट नंबर एक वन क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारियों की ओर से फैलाए गए विद्युत प्रवाहित तार को बुधवार की रात वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामद किया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए शिकारी मौके से फरार हो गए हैं। हालांकि वन विभाग की टीम शिकारियों का पता लगाने में दबिश दे रही है।

वनक्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि रात में सूचना मिली कि सोनगढा कंपार्टमेंट नंबर एक में जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए विद्युत प्रवाहित तार को जंगल में बिछाया गया है। वन रक्षक संजीव पटेल, राजदीप वर्मा, सर्वेश्वर सिंह पटेल, वाचर रामसजीवन की टीम को मौके पर भेज गया। टीम को जंगल में पहुंचते ही टार्च की रोशनी को देख जंगल में मौजूद शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

टीम ने शिकारियों का पीछा किया, लेकिन शिकारी भाग निकले। मौके से बिछाए गए नंगे तार व एक सबल को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शिकारियों की धरपकड़ के लिए बराबर दबिश दी जा रही है और जंगलों में भी गश्त बढ़ा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी