कोचिग जाते समय रास्ते में छेड़ते हैं लड़के

जागरण संवाददाता मीरजापुर मिशन शक्ति के फेज तीन के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 08:08 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 08:08 PM (IST)
कोचिग जाते समय रास्ते में छेड़ते हैं लड़के
कोचिग जाते समय रास्ते में छेड़ते हैं लड़के

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन शक्ति के फेज तीन के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ विषय पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी ने बड़े ही साफगोई से छात्राओं के सवालों का जवाब दिया। महिलाओं व बालिकाओं ने अपने हक की बात, जिज्ञासाओं को पूछा। एक छात्रा ने बताया कि कोचिग के लिए जाते समय रास्ते में लड़के छेड़ते हैं। डीएम ने घटना को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। एंटी रोमियो टीम के द्वारा ऐसे लोगों को चिह्नित कराकर दंडित कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान 12वीं की छात्रा कैनाज ने पूछा कि रास्ते में छेड़छाड़ की घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई हो रही है। डीएम ने कहा कि जिले में एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही 112, 1098, 181 पर तत्काल शिकायत करने का सुझाव दिया। अंजली अग्रहरी ने पूछा कि महिलाएं घर से बाहर जाती हैं, तो शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनपद के सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। रिया शर्मा ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण आगे की शिक्षा व कंपटीशन की तैयारी नहीं कर पा रही हैं। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे को निर्देश दिया कि बालिकाओं को अभ्युदय योजना से जोड़ते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएं। एक बालिका ने बताया कि विद्यालय के सामने ही कूड़ा-कचड़ा फेंका रहता है, जिससे बदबू आती है। इसके निस्तारण के लिए प्रशासन द्वारा क्या व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला को तत्काल प्रकरण का समाधान कराने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चंद दुबे ने अम्युदय कोचिग सेंटर की विस्तृत जानकारी दी। महिला कल्याण अधिकारी डा. मंजू यादव ने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरशीप योजना की विस्तृत जानकारी दी। जीजीआइसी प्रधानाचार्य अनिता यादव, बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश, महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वय दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी, नगीना सिंह, विवेक द्विवेदी, रोमी सिंह, सीता सिंह, कामिनी सिंह, दीपमाला आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी