राजगढ़ में गेहूं क्रय केंद्र एफसीआइ कागजों पर

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) विकास खंड क्षेत्र स्थित नदिहार में गेहूं क्रय केंद्र क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:05 PM (IST)
राजगढ़ में गेहूं क्रय केंद्र एफसीआइ कागजों पर
राजगढ़ में गेहूं क्रय केंद्र एफसीआइ कागजों पर

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकास खंड क्षेत्र स्थित नदिहार में गेहूं क्रय केंद्र कागजों पर सिमट कर रह गया है। एक तरफ केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए गेहूं क्रय केंद्र हटाकर पचोखरा में शिफ्ट किया गया। इससे किसानों को आर्थिक व मानसिक क्षति हो रही है।

खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राजगढ़ में काफी अरसे से केंद्र स्थापित किया गया था, जिससे क्षेत्र के किसानों को धान एवं गेहूं की खरीदी होती थी, लेकिन इस बार स्थान परिवर्तन कर दिया गया। इससे किसानों को अब 25 से 30 किमी दूरी तय कर पचोखरा गेहूं बेचने को जाना पड़ रहा है। मड़िहान में तीन केंद्र स्थापित हो चुके हैं। किसान गेहूं बेचने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया रहे है। सिस्टम में राजगढ़ के नदिहार एफसीआइ केंद्र शो कर रहा है और सैकड़ों किसान कूपन भी ले चुके हैं, लेकिन मौके पर वहां पर कुछ भी नहीं है। अब किसान पचोखरा में जाकर अपना गेहूं बेचने को विवश हैं। किसानों को वहां जाने में दो हजार से अधिक रुपये का खर्च आ रहा है। क्षेत्र के निरंजन सिंह, आनंद सिंह, सुनील मौर्य, जसवंत मौर्य, संदीप सिंह, कैलाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बाबू नंदन सिंह, मुकेश कुमार समेत सैकड़ों किसान पचोखरा में जाकर अपना गेहूं बेचने को मजबूर हो गए है। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से क्षति हो रही है। इस संबंध में मड़िहान एसडीएम रोशनी यादव ने बताया कि राजगढ़ केंद्र को जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। केंद्र प्रभारी का तबियत खराब होने के कारण गेहूं खरीद नहीं हो पाई है,लेकिन जल्द ही खरीद शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी