मौसम ने जिले में ली करवट, बढ़ने लगी ठंड

जनपद में मौसम ने करवट लिया जिसके चलते ठंड बढ़ने लगी। ग्रामीण अंचलों में सुबह कोहरा छाया रहा इसके चलते लोगों खासकर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम के बदले रुख ने लोगों के जीवन पर भी असर डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:39 PM (IST)
मौसम ने जिले में ली करवट, बढ़ने लगी ठंड
मौसम ने जिले में ली करवट, बढ़ने लगी ठंड

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में मौसम ने करवट लिया, जिसके चलते ठंड बढ़ने लगी। ग्रामीण अंचलों में सुबह कोहरा छाया रहा, इसके चलते लोगों खासकर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम के बदले रुख ने लोगों के जीवन पर भी असर डाला। डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक व ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आरके मल्ल व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह की मानें तो जनपद में ठंड अनवरत बढ़ सकती है, इसके मद्देनजर सावधानी बरतें।

जनपद में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि आद्रता 70 फीसद दर्ज किया गया है। राजगढ़ में मौसम के बदले मिजाज से शनिवार को सुबह ठंड के साथ तेज कोहरा रहा। इससे सुबह के वक्त राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 11:00 बजे तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे एवं धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेड लाइट जलाकर गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। कोहरे का मीरजापुर सोनभद्र मार्ग पर इतना असर रहा कि वाहन चालकों को 10 मीटर की दूरी भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही थी।

वाहन चालक किसी तरह हेड लाइट के सहारे आगे बढ़ने में जुटे रहे। कोहरे और ठंड के कारण सुबह मार्निंग वाक करने वालों को भी दिक्कत हुई। मार्निंग वाक करने वाले सुबह गर्म कपड़े से पूरे बदन को ढके रहे। ठंड के बढ़ते दस्तक को देखते हुए क्षेत्र में अभी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी