वेतन के लिए आज से आमरण अनशन करेंगे जल निगमकर्मी

जागरण संवाददाता मीरजापुर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 08:24 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:24 PM (IST)
वेतन के लिए आज से आमरण अनशन करेंगे जल निगमकर्मी
वेतन के लिए आज से आमरण अनशन करेंगे जल निगमकर्मी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी अधिशासी अभियंता अभाव शाखा परिसर पर जारी रहा। कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश जल निगम में माह सितंबर 2020 से अब तक बकाया पांच माह का वेतन भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया पेंशन का भुगतान की मांग कर रहे हैं। संयोजक ऋषिकेश ने कहा कि पेट की खातिर आगामी 23 फरवरी से कर्मचारी आमरण अनशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन में शांतिपूर्ण प्रतिभाग करें। जल निगम के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के सभी संगठनों ने उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति का गठन किया है। वर्ष 2016 से बकाया सभी पेंशन देयों का तत्काल भुगतान किया जाए। भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके मृतक कार्मिकों के आश्रित परिवार के सदस्य की वर्ष 2018 से अवैधानिक रूप से अवरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति को तत्काल प्रारंभ किया जाए। अबरार अहमद, महंत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दीनानाथ पाल, आत्माराम दुबे, मनीष दुबे, उत्तम विश्वकर्मा, संजय कुमार जायसवाल, अरविद राम, श्याम वचन, सुनील कुमार मिश्रा, श्रीगोपाल आदि ने विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी