कचरा निस्तारण के लिए लगाया जाएगा वेस्ट रिसाइकिलन प्लांट

विकास खंड के ग्राम पंचायत भटवारी में कचरा निस्तारण के लिए 15 लाख की लागत से वेस्ट रिसाइकिलन प्लांट प्रस्तावित हुआ है। इसमें क्षेत्र से निकलने वाले कचरा का निस्तारण किया जाएगा। कचरा निस्तारण व्यवस्था हो जाने पर गांवों में भी शहरों की तर्ज पर स्वच्छता अभियान में गति मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:00 PM (IST)
कचरा निस्तारण के लिए लगाया जाएगा वेस्ट रिसाइकिलन प्लांट
कचरा निस्तारण के लिए लगाया जाएगा वेस्ट रिसाइकिलन प्लांट

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : विकास खंड के ग्राम पंचायत भटवारी में कचरा निस्तारण के लिए 15 लाख की लागत से वेस्ट रिसाइकिलन प्लांट प्रस्तावित हुआ है। इसमें क्षेत्र से निकलने वाले कचरा का निस्तारण किया जाएगा। कचरा निस्तारण व्यवस्था हो जाने पर गांवों में भी शहरों की तर्ज पर स्वच्छता अभियान में गति मिलेगी। वेस्ट रिसाइकिलन प्लांट लगाने के लिए 70 फीसद धनराशि स्वच्छ भारत मिशन से तथा 30 फीसद धनराशि ग्राम पंचायत से व्यय होगी। वेस्ट कचरा निस्तारण के लिए लगाए जाने वाले प्लांट के लिए जिला कोआर्डिनेटर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने भटवारी पहुंचकर स्थान को चयनित किया है और जल्द ही प्लांट निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

प्लांट लगाने के लिए स्टीमेट और अन्य कागजी कार्रवाई लगभग पूर्ण हो गई है। वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था विकास खंड में नहीं होने से लोग कूड़ा कचरा आदि चट्टी चौराहों के आसपास फेंक देते थे। वेस्ट निस्तारण के लिए प्लांट लग जाने से गांव के लोगों को काफी हद तक सुविधाएं मिलेगी। भूमि चिहित के समय ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य, खंड प्रेरक राजदेव दुबे, रोजन शेख आदि मौजूद रहे। इस संबंध में जिला कोआर्डिनेटर स्वच्छता विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि विकास खंड के ग्राम पंचायत भटवारी में 15 लाख की लागत से वेस्ट निस्तारण के लिए रिसाइकिलन प्लांट प्रस्तावित हुआ है।

प्लांट लगाने के लिए भूमि चिन्हित कर लिया गया है। स्टीमेट और अन्य कार्रवाई की जा रही है जल्द ही प्लांट लगाने का कार्य प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी