छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कालेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है इसीलिए मतदाता जागरूकता चुनाव प्रबंधन में खास महत्व रखती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:53 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कालेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तथा चुनावी प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी किसी भी लोकतंत्र को सफलतापूर्वक चलाने का अभिन्न हिस्सा होती है, इसीलिए मतदाता जागरूकता चुनाव प्रबंधन में खास महत्व रखती है।

निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव करवाने के लिए भारत निवार्चन आयोग को मिले संवैधानिक आदेश के तहत यह अपेक्षा की जाती है कि प्रत्येक योग्य भारतीय का नाम मतदाता सूची में हो और वह स्वेच्छा से अपना मतदान करें। राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अशोक कुमार चंदेल ने कहा कि मतदान करने के अधिकार का महत्व मेरे पास अधिकार है की भावना को समझना है और यह भी समझना कि यह उनके जीवन में बदलाव ला सकता है। एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में राष्ट्र मतदाता को एक केंद्रीय अभिनेता, वास्तविक नायक बना देता है।

मतदाता किसे वोट देने का फैसला करते हैं, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद और निर्णय का मामला है लेकिन मतदाता को चुनाव प्रक्रिया में हर हाल में भाग लेना चाहिए। डा. मकरंद जायसवाल, डा. नम्रता मिश्रा, डा. अमित कुमार, डा. आशुतोष द्विवेदी, डा. रामदास, डा. धनंजय सिंह, राहुल सिंह, दुर्गेश कुमार, संध्या गुप्ता, भानु प्रताप रहे। संयोजक डा. अशोक कुमार पांडेय व संचालन डा. ऋचा शुक्ला ने किया।

chat bot
आपका साथी