आध्यात्म, त्रिकोण दर्शन व प्राकृतिक पर्यटन से संपन्न है विध्य क्षेत्र : पर्यटन मंत्री

जागरण संवाददाता मीरजापुर राम मंदिर मथुरा काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर मां विध्यवासिनी मंदिर का भव्य एवं दिव्य रूप पूरे विश्व में अवलोकित होगा। विध्य क्षेत्र आध्यात्म त्रिकोण दर्शन एवं प्राकृतिक पर्यटन की ²ष्टि से संपन्न क्षेत्र हैं। मां विध्यवासिनी मंदिर के भव्य रूप साकार हो जाने पर यहां दर्शनार्थियों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा होगा जिसका लाभ विध्य क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक आयामों पर ²ष्टिगत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के मानकों में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तम प्रदेश बना हुआ है। उक्त बातें विध्य कारिडोर के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:22 PM (IST)
आध्यात्म, त्रिकोण दर्शन व प्राकृतिक पर्यटन से संपन्न है विध्य क्षेत्र : पर्यटन मंत्री
आध्यात्म, त्रिकोण दर्शन व प्राकृतिक पर्यटन से संपन्न है विध्य क्षेत्र : पर्यटन मंत्री

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राम मंदिर, मथुरा, काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर मां विध्यवासिनी मंदिर का भव्य एवं दिव्य रूप पूरे विश्व में अवलोकित होगा। विध्य क्षेत्र आध्यात्म, त्रिकोण दर्शन एवं प्राकृतिक पर्यटन की ²ष्टि से संपन्न क्षेत्र हैं। मां विध्यवासिनी मंदिर के भव्य रूप साकार हो जाने पर यहां दर्शनार्थियों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा होगा, जिसका लाभ विध्य क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक आयामों पर ²ष्टिगत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के मानकों में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तम प्रदेश बना हुआ है। उक्त बातें विध्य कारिडोर के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कही। उन्होंने सोमवार को विध्याचल, जीआइसी महुवरिया में वीवीआइपी आगमन के मद्देनजर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार एवं एसपी अजय कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया।

पर्यटन मंत्री ने अष्टभुजा डाक बंगले पर तैयारियों मे लगे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्य योजना के विभिन्न एजेंडा बिदुओं का समीक्षात्मक विवेचना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तदुपरान्त अष्टभुजा पहाड़ी एवं देवरी गांव में हेलीपैड का निरीक्षण किया। विध्य कारिडोर के शिलान्यास के लिए विध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ, पूजन स्थल, पक्का घाट एवं विभिन्न गलियों के ध्वस्तीकरण कार्य, साफ-सफाई आदि आवश्यक बिन्दुओं का निरीक्षण किया। तत्पश्चात जीआईसी मैदान में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बन रहे मंच एवं पंडाल स्थल का निरीक्षण किया। पर्यटन मंत्री प्रस्तावित विध्य कारिडोर शिलान्यास कार्यक्रम में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किग व्यवस्था, यातायात एवं पुलिस व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर अधिकारियों से वार्ता की। एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, अधिशाषी अभियंता कन्हैया झा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी