¨वध्य पंडा समाज के सदस्य करेंगे अध्यक्ष का चुनाव

¨वध्याचल (मीरजापुर): श्री ¨वध्य पंडा समाज की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनावों के नतीजे रविवार की रात घोषित कर दिए गए। 19 सदस्यों का निर्वाचन कर लिया गया। इसमें भानु पाठक सबसे अधित 374 मत पाकर पहले नंबर पर रहे। पंडा समाज के सदस्य के लिए 50 उम्मीदवार मैदान में थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:03 PM (IST)
¨वध्य पंडा समाज के सदस्य करेंगे अध्यक्ष का चुनाव
¨वध्य पंडा समाज के सदस्य करेंगे अध्यक्ष का चुनाव

जागरण संवाददाता, ¨वध्याचल (मीरजापुर): श्री ¨वध्य पंडा समाज की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनावों के नतीजे रविवार की रात घोषित कर दिए गए। 19 सदस्यों का निर्वाचन कर लिया गया। इसमें भानु पाठक सबसे अधिक 374 मत पाकर पहले नंबर पर रहे। पंडा समाज के सदस्य के लिए 50 उम्मीदवार मैदान में थे। अब यही सदस्य अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का आपस में बैठक कर चुनाव करेंगे।

रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ था। चुनाव में 1054 मतदाताओं में से 675 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने भी चुनाव के लिए काफी व्यवस्था की थी। मतदान के कुछ ही देर बाद मतगणना का काम शुरू कर दिया गया। ¨वध्य विकास परिषद के पांच पार्षदों का परिणाम तो शीघ्र ही मिल गया लेकिन पंडा समाज के सदस्यों की मतों की गिनती का काम चलता रहा। सात पदाधिकारियों का होगा चुनाव

पंडा समाज के लिए सात पदाधिकारियों का चुनाव होना है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, आय- व्यय निरीक्षक, मंदिर व्यवस्था प्रमुख व अन्य का चुनाव चुने गए सदस्य एक बैठक कर करेंगे। इसके लिए अभी से जोड़- तोड़ शुरू हो गई है। विभिन्न प्रकार के समीकरण बैठाए जा रहे हैं। ¨वध्य क्षेत्र में काफी गहमागहमी का माहौल है। एसडीएम सदर ने दिया प्रमाणपत्र

सभी निर्वाचित सदस्यों को एसडीएम सदर रामजीत मौर्य ने निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया। साथ ही शुभकामना थी दी। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार संतोष कुमार ¨सह, ¨वध्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक, ¨वध्य विकास परिषद के लिपिक ईश्वर दत्त त्रिपाठी, सतीश कुमार माली, शिवपूजन दीक्षित, थाना प्रभारी अविनाश सिन्हा, धाम चौकी प्रभारी चंद्रकांत तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी