विध्य होली महोत्सव का भव्य आयोजन

मां विध्यवासिनी देवी के पावन प्रांगण में नगरवासियों द्वारा विध्य होली महोत्सव (होली-मिलन) का पारंपरिक रुप से आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अपने मीरजापुर जनपद से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित देवेश पांडेय पुत्र संजय पांडेय को सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में पारंपरिक होली व चैती संगीत प्रस्तुति की विशेषता रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 06:12 AM (IST)
विध्य होली महोत्सव  का भव्य आयोजन
विध्य होली महोत्सव का भव्य आयोजन

जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : मां विध्यवासिनी देवी के पावन प्रांगण में नगरवासियों द्वारा विध्य होली महोत्सव (होली-मिलन) का पारंपरिक रुप से आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अपने मीरजापुर जनपद से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित देवेश पांडेय पुत्र संजय पांडेय को सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में पारंपरिक होली व चैती संगीत प्रस्तुति की विशेषता रही। इसमें जयपुर से अंतरराष्ट्रीय गायिका गायत्री देवी ने होली व चैती गीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी से नैना मिश्रा ने जय-जय जगजननी देवी गीत गाया। वहीं मीरजापुर से रानी सिंह ने लागल फागुन का महिनवा जोगी जी, मोहन प्रभु जी गीत से समां बांधा। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति से मनीष शर्मा ने सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों कलाकारों को अंग वस्त्रम व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के मुख्य व्यवस्थापक के रुप में ओमप्रकाश मिश्र, काली शंकर मिश्र, गौतम द्विवेदी व सत्तमी प्रसाद दूबे रहे। इस अवसर पर पंकज द्विवेदी अध्यक्ष श्रीविध्य पंडा समाज, राजन पाठक, सूर्य प्रकाश पाठक, संतोष मिश्र, श्याम दत्त पाठक, लव दूबे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी