कारिडोर बनने से विंध्य क्षेत्र की होगी तरक्की : केशव

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:57 PM (IST)
कारिडोर बनने से विंध्य क्षेत्र की होगी तरक्की : केशव
कारिडोर बनने से विंध्य क्षेत्र की होगी तरक्की : केशव

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें मां विध्यवासिनी, अष्टभुजा व काली माता का दर्शन करने का मौका मिला। विध्यवासिनी मंदिर समेत विध्यधाम के सुंदरीकरण व विकास के लिए विध्य कारिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इससे निश्चित ही विध्य क्षेत्र की तरक्की होगी। यहां आने वाले भक्तों को भी सुविधा होगी। तीनों लोक में पूजी जाने वाली जगतजननी मां विध्यवासिनी का दरबार जल्द ही नए कलेवर में वैश्विक मंच पर जगमगाएगा। पर्यटन विकास के साथ-साथ रोजगार भी सृजित होंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने मां विध्यवासिनी के साथ ही विध्य पर्वत पर विराजमान मां काली व मां अष्टभुजा का दर्शन-पूजन किया।

उप मुख्यमंत्री ने गुरुवार की दोपहर 2:15 बजे विध्य पर्वत पर विराजमान मां काली का दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत 2:25 बजे अष्टभुजा मंदिर पहुंचे। यहां पूजन-अर्चन के बाद मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन को निकल पड़े। 2:37 बजे न्यू वीआइपी मार्ग स्थित रत्नाकर होटल पहुंचे। कुछ देर बाद न्यू वीआईपी मार्ग से होकर मंदिर की ओर बढ़े। गर्भगृह पहुंच पंचोपचार मां विध्यवासिनी का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि व देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाया। हवन कुंड में हवन-पूजन भी किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। मंदिर से निकलते समय जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मां विध्यवासिनी की चुनरी व चित्र भेंट किया। वहीं पुरानी वीआइपी रोड पर भाजपा नेता मणिशंकर मिश्र, अभय मिश्रा व पद्माकर मिश्र ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस व पीएसी जवान तैनात थे। उप मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के बाद संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक सोहन लाल श्रीमाली के घर जाने की संभावना थी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली थी, लेकिन देर होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उप मुख्यमंत्री 03:05 बजे तक विध्याचल में रहे। पंडा ने डिप्टी सीएम से की शिकायत

दर्शन-पूजन के बाद राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी अमित पांडेय ने उपमुख्यमंत्री से शिकायत की कि अभी कुछ दिन पूर्व उनके साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। अब मुझसे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है और न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। दो घंटे तक मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन नहीं कर सके श्रद्धालु

जिला प्रशासन की ओर से उपमुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पहले ही की गई थी। 11:20 बजे मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का समय तय था। इस कारण श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। दोपहर 12 बजे मंदिर भी बंद कर दिया गया। दोपहर राजश्री आरती व शयन आरती के बाद 1:30 बजे मंदिर का कपाट खुला तो उप मुख्यमंत्री ने मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। करीब तीन बजे से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने की अनुमति दी गई। प्रतिबंध के चलते कई श्रद्धालु बाहर से ही मां को प्रणाम कर वापस चले गए। गिरकर बेहोश हुआ श्रद्धालु

विध्यवासिनी मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं की कतार लग गई। वहीं जिगना से एक परिवार मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आया था। इसी बीच कतारबद्ध एक श्रद्धालु जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। पानी का छींटा देकर उसे होश में लाया गया।

chat bot
आपका साथी