बिहार के विधानसभा अध्यक्ष ने मां के दर पर टेका मत्था

जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) बिहार के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 06:42 PM (IST)
बिहार के विधानसभा अध्यक्ष ने मां के दर पर टेका मत्था
बिहार के विधानसभा अध्यक्ष ने मां के दर पर टेका मत्था

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : बिहार के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विध्यधाम पहुंचकर मां के दर पर मत्था टेका। विधिवत दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे विध्यधाम विधानसभा अध्यक्ष मंदिर पहुंचे। नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद लेकर गर्भगृह पहुंच मां विध्यवासिनी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। हवन कुंड की परिक्रमा भी की। इसके बाद वे सीधे अष्टभुजा डाकबंगला के लिए निकले। वहां विश्राम करने के बाद वे अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी