राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में वेदांत को दूसरा स्थान

श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:21 PM (IST)
राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में वेदांत को दूसरा स्थान
राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में वेदांत को दूसरा स्थान

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनरत पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के छात्र वेदांत मिश्र ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय व मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वाल्मीकि जयंती पर आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता कथाकथन अभिनय में वेदांत को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें द्वितीय स्थान मिला। इनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक त्रिपुरारी शंकर, प्राचार्य डा. ब्रह्मानंद शुक्ल, प्राध्यापक डा. रमापति त्रिपाठी, बलभद्र शुक्ल, सुनील दीक्षित आदि ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी