वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर नपा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को वैक्सीन केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले गोद लिए वैक्सीन केंद्र घुरहूपट्टी पहुंचे। कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज के बारे में जानकारी ली। एक-एक कमरे का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:32 PM (IST)
वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर नपा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर नपा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को वैक्सीन केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले गोद लिए वैक्सीन केंद्र घुरहूपट्टी पहुंचे। कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज के बारे में जानकारी ली। एक-एक कमरे का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। नपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि केंद्रों पर देर से वैक्सीन उपलब्ध होती है तो केंद्रों पर आने वालों का नाम और मोबाइल नंबर नोट कर लें। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध हो, उनको काल कर जानकारी दें। इससे टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके बाद नपा अध्यक्ष ने चंद्रदीपा वैक्सीन केंद्र पर पहुंचे। तीन-चार दिन से वैक्सीन न उपलब्ध होने की शिकायत पर नपा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता कर वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नपा अध्यक्ष ने कर्मचारियों से वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इस दौरान दिनेश तिवारी, उमेश गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, प्रीतम केशरवानी, बाबूराम गुप्ता, शिवकुमार पटेल, महेश वर्मा, राजेश सोनकर आदि थे।

chat bot
आपका साथी