उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि यंत्रों का करें प्रयोग : श्रीराम सिंह

काशी हिदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के तत्वावधान में सिटी ब्लाक के प्राथमिक पाठशाला हरई पर महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने महिलाओं के कृषि में योगदान को रेखांकित करते हुए उनको नवीनतम कृषि तकनीकी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:50 PM (IST)
उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि यंत्रों का करें प्रयोग : श्रीराम सिंह
उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि यंत्रों का करें प्रयोग : श्रीराम सिंह

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : काशी हिदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के तत्वावधान में सिटी ब्लाक के प्राथमिक पाठशाला हरई पर महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने महिलाओं के कृषि में योगदान को रेखांकित करते हुए उनको नवीनतम कृषि तकनीकी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महिला किसानों को उन्नत तकनीक के प्रति जागरूक बनाने पर बल दिया। फसल उत्पादन वैज्ञानिक प्रो. संत प्रसाद ने गेहूं की बारानी खेती के पहलुओं तथा इसके लिए उपयुक्त प्रजातियों की जानकारी दी।

उन्होंने रबी की खेती के विभिन्न विषयों पर महिला किसानों का मार्गदर्शन किया। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. जय पी राय ने क्षेत्र के किसानों द्वारा लाए गए समस्याग्रस्त अरहर, बैंगन तथा भिडी के पौधों में विभिन्न फसल सुरक्षा समस्याओं का निदान करते हुए प्रबंधन की जानकारी दी। फायटो प्लाज्मा जनित बैंगन का लघुपर्ण रोग तथा विषाणु जनित चित्रवर्ण रोगों के प्रबंधन के लिए सामूहिक रूप से स्वच्छता के नियमों का पालन करने की विशेष सलाह दी।

कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डा. एसके गोयल ने खेती में बढ़ते मशीनीकरण के दृष्टिगत भूपरिष्करण के लिए रोटावेटर के प्रयोग को सीमित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए छोटे कृषि उपकरणों के प्रयोग का सुझाव दिया। वरिष्ठ प्रबंधक डा. जीपी तिवारी ने इफको कृषि उत्पादों की जानकारी प्रदान की। मृदा वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने मृदा परीक्षण के उपरांत ही उर्वरक प्रयोग पर बल दिया। कंप्यूटर प्रोग्रामर पंकज कुमार, हरेंद्र कुमार, अमर सिंह, हरिदास पाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी