केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

जागरण संवाददाता मीरजापुर केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को परिवार सहि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:46 PM (IST)
केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन
केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने सोमवार को परिवार सहित विध्याचल पहुंचकर मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाहर से ही मां विध्यवासिनी की आराधना की और नारियल, चुनरी, गमछा व माला-फूल चढ़ाया। साथ ही दीप जलाकर मां की स्तुति की।

सोमवार की शाम को केंद्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय परिवार के साथ विध्याचल पहुंचे। हाथ धुलने के बाद वह मंदिर में प्रवेश किए और मां विध्यवासिनी की पूजा-अर्चना शुरू की। उन्होंने मां विध्यवासिनी का चरण स्पर्श नहीं किया बल्कि बाहर से ही मां का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया।

मां का आशीर्वाद लेने के बाद वह मंदिर से बाहर निकलकर एकांत में बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर से निकलने के बाद पुलिस की ओर से बनाए गए रस्सी के घेरे को पार कर बाहर निकल आए। इस मौके पर पंडा समाज से जुड़े लोगों ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने शिवपुर के रामगया घाट पर स्थित तारा मंदिर पहुंचकर तारा माता का भी पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी