अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की हुई मौत

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिले के दो स्थानों पर अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 11:39 PM (IST)
अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की हुई मौत
अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की हुई मौत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले के दो स्थानों पर अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवार के लोगों में रोना बिलखना शुरू हो गया।

मड़िहान : थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के मैरहा मजरे में गुरुवार को घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर अबूझहाल में चंद्रापति बहेलिया 55 लटक गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए लेकिन काफी देर हो चुकी थी। जहां चिकित्सकों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। चित्रकूट जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के बरगर गांव निवासी गोपाल बहेलिया एक वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ देवरी कला आया था। उसके साथ उनकी पत्नी चंद्रापति बहेलिया भी साथ रहती थी। दीपावली की खरीदारी रह गई धरी की धरी

पड़री : क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी शेखू राम की पत्नी मुनरा देवी (60) अपने पुत्र रविशंकर के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार की शाम पड़री बाजार दीपावली त्योहार के लिए खरीदारी करने के लिए आई थी। खरीदारी करने के बाद वह वापस घर लौट रही थी कि थाने के पास पहुंची ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे मुनरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइल चला रहा पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया।

chat bot
आपका साथी