दुर्घटना में दो घायल

अलग-अलग दुर्घटना में शनिवार की शाम दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:27 PM (IST)
दुर्घटना में दो घायल
दुर्घटना में दो घायल

जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : अलग-अलग दुर्घटना में शनिवार की शाम दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास शनिवार की शाम साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार दो राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को टेंपो से स्थानीय सीएचसी लाया। सूचना पुलिस को दी गई। घायल के मोबाइल से परिजनों को सूचित कर दिया गया। घायल का नाम कान्हा 40 निवासी जयपुर राजस्थान का है। वह क्षेत्र के किसी पत्थर प्लांट पर मजदूरी का कार्य करता है। घायल युवक की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के महुली चौराहे के पास ट्रक के चपेट में आने से मूजडीह निवासी राहुल 20 घायल हो गया। उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी