दो महिला प्रधान प्रत्याशियों की मौत

जागरण संवाददाता गैपुरा (मीरजापुर) विध्याचल क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी प्रधान प्रत्याशी खलीक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:59 PM (IST)
दो महिला प्रधान प्रत्याशियों 
की मौत
दो महिला प्रधान प्रत्याशियों की मौत

जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : विध्याचल क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी प्रधान प्रत्याशी खलीकुन बेगम (50) पत्नी खुशियाल अली की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार को तबियत खराब होने पर इलाज के लिए प्रयागराज ले गए थे, जहां मौत हो गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा ने बताया कि ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित रहेगा, शेष पद का चुनाव होगा।

सीखड़ : विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत विदापुर में प्रधान प्रत्याशी के निधन से प्रधान पद के चुनाव पर ग्रहण लग गया। प्रधान प्रत्याशी पुष्पा देवी (58) पत्नी रामनरेश के निधन की पुष्टि करते हुए निर्वाचन अधिकारी घनश्याम गुप्ता ने इसकी लिखित सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दे दी। ग्राम पंचायत विदापुर का प्रधान पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। पुष्पा देवी का चुनाव निशान कैरम बोर्ड था। गुरुवार को पुष्पा देवी की तबियत अचानक खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी