अबूझहाल में दो किसानों की मौत

लालगंज थानांतर्गत लेदुकी निवासी जोगेश्वर सिंह (59) की घर से 400 मीटर बगल निजी बोर पर झुलस जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बगल में धान की रोपाई कर रहे लोगों ने अधेड़ को गिरा पड़ा देख परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच तत्काल निजी साधन से निवर्तमान प्रधान राजेंद्र सिंह द्वारा पीएचसी पटेहरा लाया गया। जहां डा. वाजिद जमील द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 07:26 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 07:26 PM (IST)
अबूझहाल में दो 
किसानों की मौत
अबूझहाल में दो किसानों की मौत

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : लालगंज थानांतर्गत लेदुकी निवासी जोगेश्वर सिंह (59) की घर से 400 मीटर बगल निजी बोर पर झुलस जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बगल में धान की रोपाई कर रहे लोगों ने अधेड़ को गिरा पड़ा देख परिजनों को सूचित किया। परिवार के लोग मौके पर पहुंच तत्काल निजी साधन से निवर्तमान प्रधान राजेंद्र सिंह द्वारा पीएचसी पटेहरा लाया गया। डा. वाजिद जमील द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक जोगेश्वर की धान की रोपाई चल रही थी। खेत में पानी नहीं था, विद्युत सप्लाई आने पर ट्यूबवेल चलाने गए थे। विद्युत स्पर्श में आए, पलक झपकते ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी संतनगर घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। विद्युत अवर अभियंता जगजीवन राम ने अनभिज्ञता जाहिर की। बताया कि क्लेम की जांच समिति द्वारा होती है। समिति के निर्णय पर ही क्लेम का निर्धारण होता है।

अदलहाट : थाना क्षेत्र के समदपुर ग्राम के सीवान में शौच के लिए गए गांव निवासी किसान त्रिभुवन (65) की अबूझहाल में मौत हो गई। सुबह जब गांव के लोग सीवान में गए तो शव देख अवाक रह गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के पहुंचने पर शव की पहचान हुई। मौत से परिवार के लोग रोने बिलखने लगे।

chat bot
आपका साथी