22 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन

उच्च कृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में शुक्रवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बाइस महिलाओं की नसबंदी की गई। परिवार नियोजन के लिए पचीस महिलाओं का पंजीकरण किया गया था जिसमें तीन महिला नसबंदी के योग्य नहीं पाई गईं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:22 PM (IST)
22 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन
22 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन

जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : उच्च कृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में शुक्रवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बाइस महिलाओं की नसबंदी की गई। परिवार नियोजन के लिए पचीस महिलाओं का पंजीकरण किया गया था जिसमें तीन महिला नसबंदी के योग्य नहीं पाई गईं। जिला चिकित्सालय से आए डा. संजय पांडेय द्वारा बाइस महिलाओं की सफलतापूर्वक नसबंदी किया गया। इस दौरान सहयोग में महिला चिकित्सक निर्मल, एएनएम मधुमति, माया, दीपमंजरी आदि लगी रहीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल ने बताया कि 22 महिलाओं ने परिवार नियोजन को अपनाया। महिलाओं का जिले से आए चिकित्सकों द्वारा सफलतापूर्वक नसबंदी की गई।

chat bot
आपका साथी