देशभक्ति की भावना व स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले शुक्रवार को उल्लास व उत्साह के साथ आरएसएस नरायनपुर खंड के स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:49 PM (IST)
देशभक्ति की भावना व स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा
देशभक्ति की भावना व स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : अमृत महोत्सव समिति के बैनर तले शुक्रवार को उल्लास व उत्साह के साथ आरएसएस नरायनपुर खंड के स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी। चुनार के जमुई से निकाली गई यात्रा कैलहट, परसोधा, परसबंधा, नरायनपुर, कोलना, अदलहाट होकर कोलना स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय पहुंची। इसमें वक्ताओं ने आजादी के महानायकों की कुर्बानी पर चर्चा कर उन्हें नमन किया।

आरएसएस के विभाग प्रचारक संतोष ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र उन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है, जिन्होंने अपना प्राणोत्सर्ग कर स्वतंत्रता दिलाई। देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद अभी भी गुमनामी में है। हम युवा पीढ़ी को बताना चाहते हैं कि देश की आजादी में किसका कितना योगदान है। इसके पूर्व ब्लाक प्रमुख नरायनपुर चंद्रप्रकाश सिंह ने यात्रा के नरायनपुर पहुंचने पर पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

रामेश्वर व राजबहादुर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में भारत माता की आरती की गई। इस दौरान भारत माता और वंदे मातरम का जयघोष होता रहा। अध्यक्षता प्रदीप कुमार सिंह व संचालन संदीप कुमार ने किया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, राम बालक, हरेंद्र, शुभम, अमित, आदित्य, कृष्ण कांत, निखिल आदि थे।

chat bot
आपका साथी