शाहूजी महाराज को श्रद्धासुमन

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) आरक्षण के जनक शाहूजी महाराज की जयंती पर सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:59 PM (IST)
शाहूजी महाराज को श्रद्धासुमन
शाहूजी महाराज को श्रद्धासुमन

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : आरक्षण के जनक शाहूजी महाराज की जयंती पर सोमवार की शाम सुष्मारगिरी साहित्यिक मंच की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सरैया सिकंदरपुर स्थित एक लान में आयोजित कार्यक्रम में शाहूजी महाराज के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले अपने राज्य में बहुजन समाज को आरक्षण दिया। सब को पढ़ने का अधिकार दिया और तमाम सामाजिक कार्य किए। उनके कार्यों से प्रभावित होकर महारानी विक्टोरिया ने उन्हें महाराजा की उपाधि दी।

इस अवसर पर राजू विश्वकर्मा, गोपाल कुशवाहा, यथार्थ विष्णु, राहुल प्रवाह, विमल दत्त, राज नारायण कुशवाह, जयप्रकाश सिंह जय, अजय कुमार, विमल प्रियदर्शी, अशोक सिंह मौर्य ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। अध्यक्षता जय प्रकाश सिंह तथा संचालन अजय कुमार मौर्य विमल ने किया।

chat bot
आपका साथी