फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता पटेहरा (मीरजापुर) मड़िहान क्षेत्र के रामपुर रिक्शा गांव में मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:00 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : मड़िहान क्षेत्र के रामपुर रिक्शा गांव में मंगलवार को विवाहिता प्रमिला देवी (22) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी पर पहुंची मृतका की मां ने दामाद पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर रिक्शा गांव में मंगलवार को सुबह शोरगुल सुनकर ग्रामीण छोटे कोल के दरवाजे पर पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां देखा कि पहले से ही चारपाई पर प्रभु अपनी मृत पत्नी को लेटाकर रखा हुआ था। वह रोते हुए कह रहा था कि उसकी पत्नी ने बड़ेर के सहारे साड़ी में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। मृतका के पति ने बताया कि पुत्र शनि को दस्त हो रही थी जिसके लिए जड़ी खोजने सिवान में गया था। इसी बीच सुनसान देख पत्नी ने बड़ेर में साड़ी का फंदा बना कर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेज दिया। मृतका का पति पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई रघु के पागल होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभु का विवाह दो वर्ष पूर्व मरचा गांव स्थित कौशल्या देवी के इकलौती पुत्री प्रमिला से हुआ था। मृतका का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र शनि है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मड़िहान राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां कौशिल्या देवी ने दामाद प्रभु कोल पर दहेज का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकरण की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी