राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर से जा रहे तोप बने आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों ट्रेलर (ट्रक) पर जा रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:58 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर से जा रहे तोप बने आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर से जा रहे तोप बने आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों ट्रेलर (ट्रक) पर जा रहे आधुनिक तोप लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हैं। लोग इन तोपों को मध्यप्रदेश की ओर जाते देख उत्साहित होकर चर्चा कर रहे हैं। वो यह कि आखिर तोप को किस स्थान के लिए लेकर जाया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग रीवा रोड पर ट्रेलर से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे आधुनिक तोप की जानकारी होते ही सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट जा रही है। लालगंज में राष्ट्रीय मार्ग पर ट्रेलर पर लदकर खड़े दो तोपों को देख स्थानीय एक रिटायर्ड आर्मी एचपी सिंह ने बताया कि यह स्वदेशी निर्मित तोप अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है। यह तोप बोफोर्स का अपग्रेड वर्जन है। इसमें लगभग 90 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। इसलिए इसे स्वदेशी बो़फोर्स भी कहा जाता है।

बो़फोर्स में आपरेशन आटोमेटिक नहीं है जबकि इस तरह के बने तोप में एक कंप्यूटर है और यह स्वचालित है। इसमें खासियत यह है कि आटोमेटिक सिस्टम से खुद ही गोला लोड कर उसे दाग सकता है। लगातार कई घंटों तक फायरिग के बाद भी बैरल गर्म नहीं होता।

chat bot
आपका साथी