टोक्यो ओलिंपिक जागरूकता रिले टीम का स्वागत

टोक्यो ओलिंपिक जागरूकता रिले के जनपद पहुंचने पर गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। यातायात पुलिस के साथ सड़क मार्ग से जीडी बिनानी कालेज में शाम सात बजे आगमन हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों का तालियों एवं फुल वर्षा करके स्वागत एवं सम्मान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:58 PM (IST)
टोक्यो ओलिंपिक जागरूकता रिले टीम का स्वागत
टोक्यो ओलिंपिक जागरूकता रिले टीम का स्वागत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : टोक्यो ओलिंपिक जागरूकता रिले के जनपद पहुंचने पर गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। यातायात पुलिस के साथ सड़क मार्ग से जीडी बिनानी कालेज में शाम सात बजे आगमन हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों का तालियों एवं फुल वर्षा करके स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलिंपिक जागरूकता रिले का आयोजन खेल जगत फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिससे टोक्यो ओलिंपिक 2020-21 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित किया जा सके। जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश दुबे ने रिले टीम सदस्य दीपक कुमार गुप्ता को बुके देकर स्वागत किया। सदस्य शरद कुमार, एसपी त्रिपाठी, लखन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, सचिव रामू सोनकर, कमलापति त्रिपाठी, विवेक कुमार मिश्रा, मो. अनवर हुसैन, जय प्रकाश सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी