अंतिम मतदाता सूची का आज होगा प्रकाशन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को डिस्टिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 12 दिसंबर को अंतिम रुप से मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह निर्णय वर्तमान अध्यक्ष पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ अधिवक्तओं के सलाह पर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:51 PM (IST)
अंतिम मतदाता सूची  का आज होगा प्रकाशन
अंतिम मतदाता सूची का आज होगा प्रकाशन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 12 दिसंबर को अंतिम रुप से मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह निर्णय वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों व वरिष्ठ अधिवक्तओं के सलाह पर लिया गया।

इसके अनुसार चुनाव के दिन या टेंडर मतदान के दिन बार के प्रत्येक मतदाता को अपना सीपीओ कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सीपीओ कार्ड न रहने पर विकल्प के रुप में बार का परिचय पत्र या शुल्क रसीद के साथ अपना आधार कार्ड लाना होगा। मत डालने के लिए सूची में नाम होना अनिवार्य है। साथ ही अंतिम रुप से मतदाता सूची का प्रकाशन गुरुवार को किया जाएगा और इसके बाद कोई नाम नहीं जोड़ा गया। बैठक में मुख्य रुप से चुनाव अधिकारी यशवंत कुमार सिंह सहित सुरेश कुमार त्रिपाठी, अमानुल्ला अंसारी, विनय कुमार सिंह, खालिद फरीद रहमानी, सुशील कुमार गुप्त, राजेश कुमार, वर्तमान अध्यक्ष हीरालाल पांडेय, सचिव आशुतोष अग्रवाल से रही रुद्र प्रकाश गिरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी