काम रूकवाने के लिए थाने मे धरने पर बैठीं महिलाएं

कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में एक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद मनबढ़ भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से की गई लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:33 PM (IST)
काम रूकवाने के लिए थाने मे धरने पर बैठीं महिलाएं
काम रूकवाने के लिए थाने मे धरने पर बैठीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कछवां थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में एक रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद मनबढ़ भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। मामले की शिकायत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से की गई लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। इससे नाराज होकर पीड़ित पक्ष की महिलाएं थाने पर धरना देने बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि जबतक कोई अधिकारी आकर उनकी फरियाद नहीं सुनेगा तबतक वे धरने से नहीं उठेंगी।

बजरडीहा गांव निवासी शिवकुमार व एक व्यक्ति के बीच एक रास्ते की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसको देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवा दिया था। एक साल बाद फिर विपक्षी लामबंद होकर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू करा दिए। यह देख पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत सदर तहसील व स्थानीय थाने की पुलिस से की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की लापरवाही देख महिलाएं धरने पर बैठ गईं। कहा कि आरोपित पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इस संबंध में एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। तहसीलदार सदर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए बोला गया है।

chat bot
आपका साथी