तीन युवकों पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

जागरण संवाददाता मीरजापुर हलिया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:57 PM (IST)
तीन युवकों पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप
तीन युवकों पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : हलिया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तीन युवकों पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह 17 अक्टूबर को उसकी बेटी शौच के लिए सिवान की ओर गई थी। इसी दौरान रास्ते में मिले तीन युवक उसे पकड़ कर उठा ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किए। इसके बाद उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। घर आने पर पुत्री ने आपबीती सुनाई तो उसे लेकर थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया।

chat bot
आपका साथी