अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन घायल

मड़िहान क्षेत्र डढिया ग्राम के पूर्व प्रधान मुनव्वर अली का ट्रैक्टर खेत से गल्ला लाद कर शुक्रवार की रात घर जा रहा था। इसी दौरान लालपुर गांव निवासी विनोद (30) और उनका साथी पंकज (20) बोलेरो से अपने नाना के यहां सोनभद्र जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:51 PM (IST)
अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन घायल
अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में तीन घायल

जागरण संवाददाता, भावां (मीरजापुर) : मड़िहान क्षेत्र डढिया ग्राम के पूर्व प्रधान मुनव्वर अली का ट्रैक्टर खेत से गल्ला लाद कर शुक्रवार की रात घर जा रहा था। इसी दौरान लालपुर गांव निवासी विनोद (30) और उनका साथी पंकज (20) बोलेरो से अपने नाना के यहां सोनभद्र जा रहे थे। भावां बाजार के आगे बसंतपुर के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर से भिड़ गए, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को मड़िहान सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने सभी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। इधर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली के चलते जाम होने की स्थिति में पुलिस ने उस पर लदे धान को डढिया ग्राम के प्रधान के हवाले कर ट्राली को अपने साथ थाने ले गई। कोहरे के कारण मैजिक और बाइक में टक्कर

मड़िहान क्षेत्र के भावां ग्राम निवासी दीपक पटेल (20) अपने घर से शनिवार की सुबह किसी कार्य से अटारी गांव जा रहा था। जैसे ही अटारी घाघर पर पहुंचा कि सामने से एक मैजिक आ रही थी जो हेड लाइट नहीं जलाई थी। इसके कारण बाइक सवार गाड़ी को नहीं देख पाया और उसमें जाकर टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को भावां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी