छह किसानों से खरीदा गया तीन सौ क्विटल धान

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) विकास खंड के मवई कला स्थित विपणन केंद्र पर गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 05:28 PM (IST)
छह किसानों से खरीदा गया तीन सौ क्विटल धान
छह किसानों से खरीदा गया तीन सौ क्विटल धान

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : विकास खंड के मवई कला स्थित विपणन केंद्र पर गुरुवार को धान की खरीद का शुभारंभ हो गया। पहले दिन लगभग छह किसानों से 300 क्विटल धान की खरीद की गई। वही धान खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि खाद्य विभाग के हलिया द्वितीय धान खरीद केंद्र पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।

तिलांव निवासी किसान राम गोविद सिंह की साठ क्विटल धान तथा कोठी धौकल सिंह गांव निवासी शंकर सिंह का 50 क्विटल, बसाहीपुर निवासी सीलशिदू मिश्रा का 50 क्विटल, भिटहां निवासी सिद्धनाथ से 40 क्विटल, खम्हरिया सूर्यवंश निवासी अमरेश चंद्र पांडेय से 60 क्विटल धान की खरीद की गई है।

वहीं क्षेत्र में मंसूरी धान की खेती अधिक होने से अभी तक धान तैयार नहीं होने से खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। किसानों की सरजू 52 धान ही तैयार होने से खरीद शुरू हो गई है। खाद्य विभाग के प्रथम पर एक कांटे पर तीन सौ क्विटल की खरीद प्रतिदिन होना है। अगर किसानों की भीड़ बढ़ेगी तब दो कांटों पर खरीद की जाएगी। जबकि विकास खंड में धान खरीद के लिए कुल छह धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया, बबुरा कला, बरौंधा, सिकटा महुगढ के सचिवों के हड़ताल पर जाने से अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसानों की धान की खरीद का मूल्य खातों में पीएफएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। विपणन केंद्र मवई कला निरीक्षक सतीश मिश्रा ने बताया कि धान खरीद शुरू हो गई है। दिसंबर तक खरीद में तेजी आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी