पूर्णिमा पर अदलपुराधाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

जागरण संवाददाता सीखड़ (मीरजापुर) फाल्गुनी पूर्णिमा पर रविवार को शीतलाधाम अदलपुरा में ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 06:22 PM (IST)
पूर्णिमा पर अदलपुराधाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
पूर्णिमा पर अदलपुराधाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

जागरण संवाददाता, सीखड़ (मीरजापुर) : फाल्गुनी पूर्णिमा पर रविवार को शीतलाधाम अदलपुरा में हजारों भक्तों ने दर्शन पूजन किया। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से बेखबर मंदिर व आसपास भक्तों की जुटान हुई। दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रविवार होने से दर्शनार्थियों की तादात अधिक थी। व्यवस्था संचालन में स्थानीय पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु माला-फूल, प्रसाद एवं नारियल-चुनरी लिए जयकारा करते कतारबद्ध तरीके से शीतला माता के दयामयी स्वरूप का दर्शन पा कर निहाल हो रहे थे।

chat bot
आपका साथी